आगरालीक्स.. आगरा में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत, कोरोना के 7 नए केस आए हैं। कोरोना के 1184 केस आ चुके हैं।
आगरा में शुक्रवार को कोरोना के सात केस आए हैं। आगरा में शुक्रवार को कोरोना के केस सात केस आए हैं। सिकंदरा क्षेत्र के 63 साल के कोरोना पॉजिटिव मरीज को सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती किया गया। इनकी मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 85 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इन क्षेत्रों से नए केस
मोती कटरा निवासी 58 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 20 साल के माधव कुंज निवासी मरीज, 20 साल की बेलनगंज निवासी महिला मरीज, 49 साल के बोदला निवासी मरीज, दो 23 23 साल और एक 24 साल के अस्थायी जेल में बंद मरीजों की रिपोर्ट पॉटिजिव आई है।
7 मरीज हुए डिस्चार्ज, 109 मरीज भर्ती
शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव सात मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए, 109 मरीज भर्ती हैं, 991 मरीजों के ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है।