आगरालीक्स ..आगरा में कमला नगर में डकैती डालने आए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड, सात बदमाश अरेस्ट।
आगरा की पॉश कालोनी कमला नगर में बदमाशों ने डकैती डालने के लिए रैकी की, शनिवार सुबह जब मकान मालिक को टहलने जाना था, उसी समय बदमाशों को डकैती डालनी थी। आगरा पुलिस ने रविवार की रात में न्यू आगरा क्षेत्र से पांच बदमाशों को अरेस्ट कर लिया।
पुलिस मुठभेड में दो बदमाश पकडे गए
रामबाग में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड हुई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें दो कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी है, बदमाशों के नाम पवन पाल और सुनील बघेल
बताए गए हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।