आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना के नए केस आने के बाद 70 कंटेनमेंट जोन हैं, एसबीआई जोनल कार्यालय के दो कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 1116 केस हो गए हैं।
आगरा में कोरोना के केस बढकर 1116 पहुंच गए हैं, इसके बाद 70 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, इन्हें सील कर दिया है। बफर जोन में भी किसी भी तरह की गतिविधियों पर रोक है।
एसबीआई जोनल कार्यालय में दो पॉजिटिव
आगरा के संजय प्लेस के सरकारी कार्यालय में कोरोना के केस मिलने के बाद खलबली मची हुई है, इन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी भी सहमे हुए हैं। संजय प्लेस स्थित एसबीआई के जोनल कार्यालय में 56 साल के न्यू आगरा के निवासी कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी, एसबीआई के जोनल कार्यालय के एक अधिकारी में भी कोरोना पॉजिटिव डिटेक्ट हुआ है, इन्हें प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इसके बाद से जोनल कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी सहम गए हैं।
आगरा में 18 जून को कोरोना पॉजिटिव दो और मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इन तीनों मरीजों को तबीयत बिगडने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। 42 साल के जैतपुर कला निवासी टीबी के मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। 50 साल के नाई की मंडी निवासी मरीज की हुई है, इन्हें सांस लेने में परेशानी थी।
इन क्षेत्रों के कोरोना के नए 9 मरीज
54 साल के राम नगर जगदीश पुरा के मरीज, 42 साल के नगला पदी निवासी मरीज, 70 साल की सिकंदरा क्षेत्र की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की महिला मरीज, 43 साल के राजा की मंडी क्षेत्र के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटव है। 38 साल के मस्ता की बगीची, 54 साल के सकलपुर अरेला, 62 साल के शांति नगर 10 साल की ककरैठा निवासी बालिका, 42 साल के मलौनी खेडा निवासी मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है।
16 मरीज डिस्चार्ज, 136 का चल रहा इलाज
गुरुवार को 80 साल के बुजुर्ग मरीज के साथ ही 16 मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए, 908 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया जा चुका है। 136 मरीजों का इलाज चल रहा है।