आगरालीक्स …(News 16th February 2022) दुखद, संगीतकार बप्पी लहरी का निधन।
जलपाईगुरी, पश्चिम बंगाल में ब्राहृमण परिवार में 27 नवंबर 1952 को जन्मे अलोकेश लहरी, जिन्होंने बप्पी लहरी के नाम से संगीत की दुनिया में मुकाम हासिल किया। उनका बुधवार को निधन हो गया। संगीतकार बप्पी लहरी का मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था, अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक का लोगों को बनाया दीवाना
बप्पी दा ने 70 के दशक में डिस्को और रॉक म्यूजिक का लोगों को दीवाना बनाया। कई मूवी उनके म्यूजिक के चलते सुपर हिट हुई। बप्पी दा की एक और पहचान थी वे ज्वैलरी बहुत पहनते थे। बप्पी दा यह भी कहते थे कि गोल्ड इज माई गोड
तीन की उम्र में तबला बजाना सीखा
बप्पी दा ने तीन साल की उम्र में तबला बजाना सीख लिया था इसके बाद संगीत सीखा। बप्पी दा के दो बेटे हैं और नाती क्रष लहरी है। बप्पी दा ने डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी, डांस डांस, कमांडो सहित तमाम मूवी में म्यूजिक दिया।