आगरालीक्स.. (Agra News 27th July)आगरा में बीमारी से परेशान होकर रिटयार कर्मचारी ने की सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के केदार नगर शाहगंज निवासी 72 साल के सुनहरी लाल शर्मा डाकघर से रिटायर थे, पुलिस के अनुसार सुनील लाल शर्मा बीमार चल रहे थे। वे एक साल से चल भी नहीं पाते थे और अपनी चारपाई पर ही लेटे रहते थे, खाने के लिए उनके नली भी लगी हुई थी।
लहूलुहान हालत में मिले सुनहरी लाल
मंगलवार सुबह सुनहरी लाल शर्मा अपने कमरे में लेटे हुए थे, उनकी पत्नी, बहू और बेटा दूसरे कमरे में थे। सुबह 10 बजे बंदूक चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे, वहां सुनहरी लाल शर्मा लहू लुहान पडे हुए थे, उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह का मीडिया से कहना है कि अभी जांच की जा रही है, प्रारंभिक जांच में बीमारी के चलते सुसाइड करने की आशंका है।