आगरालीक्स ….देश के 73 फीसदी बच्चे सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, इनमें 10 में से तीन डिप्रेशन के शिकार हैं। क्या आपका बच्चा भी मोबाइल एडिक्ट है, जानें क्या होते हैं लक्षण, लड़कियां हो रही साइबर बुलिंग की शिकार। बढ़ने लगे केस।
देश में 10 साल के बाद बच्चों को मोबाइल मिल रहा है। इससे वे अपना अधिकतम समय मोबाइल में ही व्यतीत कर रहे हैं। राष्ट्रीय मानसिक जांच एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान निम्हांस के अनुसार, देश के 73 फीसदी बच्चे मोबाइल यूजर्स हैं और इनमें से 30 प्रतिशत मनोविकार से पीड़ित हैं। इसमें भी सोशल मीडिया पर सक्रिय 10 में से तीन बच्चे डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं। इन्हें चिड़चिड़ेपन की समस्या हो रही है, पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है।

लड़कियां हो रहीं साइबर बुलिंग की शिकार
बच्चों में मोबाइल का इस्तेमाल बढ़ने से साइबर बुलिंग के मामले बढ़ने लगे हैं। साइबर बुलिंग के तहत मोबाइल यूजर्स के फोटो लेकर उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है, इस तरह के मामलों में लड़कियां पीड़ित हो रही हैं वे संकोचवश इसकी शिकायत भी नहीं करती हैं लेकिन इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं और यह चिंता का विषय है।
मोबाइल की लत के लक्षण
मोबाइल की स्क्रीन पर लंबा समय बिता रहे हैं तो यह एडिक्शन के लक्षण हो सकते हैं
चिड़चिड़ापन, नींद न आना, धैर्य खोना, गुस्सा आना