आगरालीक्स …..यूपी में सबसे ज्यादा बारिश भी आगरा में हो रही है, 25 फीसद अधिक बारिश हो चुकी है, बारिश से शहर भी ताल तलैया बन रहा है। वीडियो के लिए क्लिक करें।
प्रदेश के 75 जिलों में सबसे ज्यादा बारिश आगरा में रिकॉर्ड की गई है। यहां हर रोज बारिश हो रही है, दिन में बादल छा रहे हैं। कभी भी बारिश होने लगती है। यहीं नहीं, कभी शहर के एक हिस्से में तो एक घंटे बाद दूसरे हिस्से में बारिश हो रही है।
पूर्वी यूपी में सूखा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, यह पहला मौका है जब पूर्वी उत्तर प्रदेश में सूखा पड़ा है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 52 फीसदी अधिक बारिश हुई है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 52 फीसदी कम बारिश हुई है।
आगरा में 25 फीसदी अधिक बारिश
इस बार मानसून में आगरा में सामान्य से 25 फीसदी अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आगरा में मानसून के महीने में जुलाई में 228.5 एमएम बारिश होती है लेकिन इस बार 286 एमएम बारिश हुई है, यह सामान्य बारिश से 25 फीसदी अधिक है। इसी तरह फिरोजाबाद में सामान्य बारिश 248 एमएम होती है यह इस बार 289 एमएम हुई है यह भी 17 फीसदी अधिक है।