आगरालीक्स…आगरा—दिल्ली हाइवे और यमुना एक्सप्रेस वे पर आगजनी, तोड़फोड़, जाम और पथराव करने वाले 74 उपद्रवी पुलिस ने किए गिरफ्तार. 960 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज….
शुक्रवार को अग्निपथ योजनाके विरोध में यमुना एक्सप्रेस वे और हाइवे पर आगजनी, तोड़फोड़, जाम और पथराव करने वाले 74 उपद्रवियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. मथुरा के चार थानों में पांच मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिनमें से 28 नामजद हैं. पुलिस ने 960 अज्ञातों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है. इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया के वीडियो खंगालकर उपद्रवियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर भी पुलिस की नजर है. आज एक युवक को भड़काउ पोस्ट डालने के आरोप में अरेस्ट भी कियागया है और उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है.
बता दें कि शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस वे के बाजना कट, बलदेव और हाइवे पर एटीवी कट, भरतपुर रेाड और कोसीकलां में जमकर सड़कों पर उतरे युवाओं ने उत्पात मचाया था. इन्होंने ट्रेन भी रोकी और छाता रेलवे स्टेशन पर भी जमकर बवाल किया था. एक्सप्रेस वे और हाइवे पर रोके गए वाहनों के ऊपर पथराव भी किया था. करीब पांच घेटे तक जाम, आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव किया गया था. इस बवाल में मथुरा के सीओ महावन रविकांत पाराशन, एसएचओ कोसी अनुज कुमार, थाना हाइवे का सिपाही समेत 8 पुलिसकर्मी घायल हुए थे.