Thursday , 30 July 2026
Home आगरा Agra News: Roads have become worse after rain in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Roads have become worse after rain in Agra…#agranews

133

आगरालीक्स…आगरा में बारिश के बाद सड़कों की और बुरी हालत हो गई है. कहीं सड़कें खुदी पड़ी हैं तो कहीं मेनहॉल खुले हैं. कहीं गहरे गड्ढे हो गए हैं तो कहीं कीचड़ फैली है…

आगरा की सड़कों की हालत किसी से छुपी हुई नहीं हैं. कभी पाइपलाइन तो कभी गैस लाइन तो कभी बिजली लाइन या किसी अन्य काम से सड़कें खोद कर तो डाल दी जाती हैं, लेकिन उन्हें ठीक से भरा नहीं जाता है. शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तो सड़कों की हालत और ज्यादा खराब हो गई है. मारुति एस्टेट बोदला रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क को खोद दिया गया है लेकिन उसे अभी तक ठीक नहीं किया गया है. बारिश के कारण् इस रोड पर से गुजरना खतरे से खाली नहीं है, खासकर रात को तो ये और ज्यादा खतरनाक हो जाता है. इसी तरह दिल्ली गेट चौराहे पर ही सीवर खुला पड़ा हुआ है. यहां पुलिस ने इसके ऊपर बैरियर तो लगा दिया है लेकिन ये ठीक से कवर नहीं है.

दिल्ली गेट चौराहे पर खुला मेनहॉल और उसके ऊपर लगा पुलिस का बैरियर

कॉलोनियों से लेकर मुख्य मार्गों तक बुरा हाल
यही नहीं शहर की कॉलोनियां हों या फिर मुख्य मार्ग, बारिश के बाद हालत बहुत ज्यादा खस्ता हो गई है. कहीं—कहीं कीचड़ का ढेर लगा हुआ है तो कहीं सड़क पर गड्ढे और ज्यादा हो गए हैं. सड़कें ऊबड़ खाबड़ पड़ी हुई हें. कीचड़ के कारण कई रास्तों पर तो फिसलन हो गई है. नाले नालियों का कूड़ा सड़क पर​ बिखरा हुआ है.

मारुति एस्टेट बोदला मार्ग की दुर्दशा

नहीं बना सोसाइटी का रास्ता
आज से करीब 17 दिन पहले नगर निगम की टीम ने भावना एस्टेट रोड पर बने बनाए नाला रैम्प को अतिक्रमण अभियान के तहत ध्वस्त कर दिया. इसके कारण भावना एस्टेट रोड पर बनी गणपति रेसीडेंसी वेलफेयर सोसाइटी अपार्टमेंट्स के दोनों गेटों के सामने बने रैम्प को भी उखाड़ दिया गया. इसके कारण अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है. वह न तो गाड़ी अपार्टमेंट के अंदर कर पा रहे हैं और न ही अंदर खड़ी गाड़ियों को बाहर निकाल पा रहे हैं. 15 से ज्यादा दिन बीतने के बाद भी अभी तक इसका निर्माण ठीक से नहीं किया जा रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: St. Peter’s College launched its first college band, the ‘Legacy Marching Band’…#agra

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स कॉलेज ने लांच किया अपना पहला कॉलेज बैंड...

आगरा

Janakpuri 2026 Agra: A grand and magnificent Janak Mahal will be built across 16,000 square meters…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की जनकपुरी में इस बार 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य...

बिगलीक्स

Greater Agra: Lottery date announced for plots in the first two townships…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ग्रेटर आगरा की पहली दो टाउनशिप के प्लॉट के लिए...

आगरा

Agra Weather: Scorching sun in Agra; heat and humidity make life miserable…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में निकली चिलचिलाती धूप. गर्मी के साथ उमस ने भी किया...

error: Content is protected !!