Saturday , 2 May 2026
Home टॉप न्यूज़ 77.6 MM rain recorded in Agra
टॉप न्यूज़

77.6 MM rain recorded in Agra

138

आगरालीक्स.. आगरा में 77 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, अभी भी घने बादल छाए हुए हैं, तेज बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। कॉलोनियों में पानी भर गया है, मकान गिर गए हैं और जाम लगा हुआ है।
सोमवार देर रात से बादल घिर आए, मंगलवार सुबह दो बजे के बाद से आगरा में तेज बारिश हो रही है। घने बादल छाए हुए हैं और सुबह छह बजे तक तेज बारिश हुई, इसके बाद से बादल छा गए हैं। सुबह स्कूल जाते समय बारिश को देख परिजन रेनी डे के मैसेज का इंतजार करते रहे लेकिन स्कूल से कोई मैसेज नहीं आया। इसके बाद बारिश में भीगते हुए बच्चे स्कूल पहुंचे, स्कूल में पढाई के साथ ही बारिश की मस्ती भी खूब हुई। सोमवार सुबह आठ से मंगलवार सुबह आठ बजे तक 77.6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी।
300 एमएम हो चुकी है बारिश
आगरा में बुधवार रात दो बजे से बारिश हो रही है, गुरुवार सुबह छह बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद बूंदाबांदी होने लगी, दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम खुला, इसके बाद गुरुवार रात से दोबारा बारिश होने लगी है। शुक्रवार सुबह से तेज बारिश होने लगी है। गुरुवार को 135 एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार को बारिश तेज है, इससे सडकों और कॉलोनी में जलभराव होने लगा है। शुक्रवार सुबह आठ बजे तक आईएमडी के अनुसार 63 एमएम बारिश हुई है। इस तरह आगरा में 48 घंटे में 178 एमएम बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश की संभावना व्यक्त की है। आगरा में जुलाई में 300 एमएम बारिश हो चुकी है।
यमुना का बढा जलस्तर, बाढ का अलर्ट
yamuna flood
आगरा में यमुना रौद्र रुप में आ चुकी है, यमुना फ्लड लेबल 499 फीट के करीब पहुंच गई है, यमुना में छोडे जा रहे पानी से बाढ का खतरा बढ गया है, इसके लिए अलर्ट किया गया है।
यमुना का जल स्तर लगातार बढता जा रहा है, दिल्ली के बाद मथुरा में यमुना का जलस्तर डेंजर जोन तक पहुंच गया है, यमुना में चार किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से जलस्तर बढ रहा है। मथुरा से छोडे गए 23 हजार क्यूसिक पानी के बाद सोमवार को आगरा में यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। कैलाश मंदिर, बल्केश्वर, हाथी घाट पर यमुना लबालब दिखाई दे रही हैं। ताजमहल के पीछे भी यमुना लबालब हैं, जलस्तर बढने से यमुना खतरे के निशान को छू लेगी। इससे पहले रविवार सुबह दस बजे ताजेवाला डैम से 1.83 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके साथ ही ओखला बैराज से 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पीछे से पानी आने की स्थिति को देखते हुए गोकुल बैराज से सुबह आठ बजे ही 19 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा था। वहीं ताजेवाला से पूरे दिन हर घंटे पर एक लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जाता रहा। रविवार को यमुना का जलस्तर 488.7 फीट पहुंच गया, जबकि आगरा में यमुना का फ्लड लेबल 499 फीट है।

Maximum Temp(oC) (Recorded on 30/07/18) 30.4
Departure from Normal(oC) -4
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 31/07/18) 23.0
Departure from Normal(oC) 0
24 Hours Rainfall (mm) (Recorded from 0830 hrs IST
of yesterday to 0830 hrs IST of today) 77.6
Relative Humidity at 0830 hrs (%) 100
Relative Humidity at 1730 hrs (%) (Recorded on 30/07/18) 78
Todays Sunset (IST) 19:07
Tommorows Sunrise (IST) 05:42
Moonset (IST) 09:21
Moonrise (IST) 22:01

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Experts have advised changes to the office environment to address deteriorating mental health in Agra

आगरालीक्स…’कर्मचारी पर तनाव भारी!’ डेड लाइन, टारगेट, प्रॉफिट मार्जिन में उलझे लोग,...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A flyover will be constructed at Sikandra. The process of obtaining NOCs from six departments has begun…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सिकंदरा पर बनेगा फ्लाईओवर. छह विभागों से एनओसी की प्रक्रिया...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: St. John’s College Assistant Professor’s Class 12 Marksheet Found Fake; Case Registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सेंट जॉन्स कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की 12वीं की मार्कशीट...

टॉप न्यूज़

Agra News: IMA, Agra Expresses Concern Over Notice Issued to Hospital…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में आवासीय भूमि पर चल रहे हॉस्पिटल को...

error: Content is protected !!