.आगरालीक्स.. आगरा में आठ साल के बालक को किडनैप कर फिरौती वसूलनी थी, बालक ने शोर मचा दिया, तो हत्या कर दी, पुलिस मुठभेड में हत्यारोपी अरेस्ट.
आगरा के एत्मादपुर के धौर्रा में रघुनाथ सिंह के आठ साल के बेटे उपदेश को मंगलवार को किडनैप कर लिया था, गुरुवार को उनके घर के पास ही भूसे के कमरे में बालक का शव मिला था, पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड के बाद रघुनाथ सिंह के पडोसी वाहिद को अरेस्ट कर लिया। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि वाहिद ने पूछताछ में जुर्म कुबूल लिया है। वाजिद को रुपयों की जरूरत थी। उसने उपदेश को किडनैप करने की प्लानिंग की, उसका साथ अरमान और अन्य लोगों ने दिया। मंगलवार को उसने चॉकलेट देने के बहाने बच्चे को उठाया। उसे जैसे ही वह बाड़े की ओर ले गया। वहां बेहोश करने की कोशिश कर रहा था। तब तक बालक शोर मचाने लग गया। खुद को फंसने के डर से उसने जूते के फीते से उपदेश का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।