आगरालीक्स ..आगरा में दंपती बाइक सहित नहर में गिर गए, डूबने से पत्नी की मौत, कई घंटे की तलाश के बाद सुबह मिला शव।
आगरा के अकोला के गांव नगला कारे निवासी वासुदेव की पत्नी मानवती (41) का भरतपुर में इलाज चल रहा है, वह शुक्रवार सुबह बाइक से पत्नी को लेकर भरतपुर गए थे, वहां से दवा दिलवाने के बाद रात को बाइक से लौट रहे थे। शुक्रवार रात 11 बजे वे जयपुर हाईवे पर फतेहपुर सीकरी के गांव मंडी गुड़ के पास बाइक असंतुलित होकर नहर में गिर पड़ी। स्थानीय लोगों ने वासुदेव को बचा लिया। मगर, उनकी पत्नी मानवती का रात होने के कारण पता नहीं चला। महिला का पता नहीं चला। पानी
पीएसी की रेस्क्यू टीम की मदद से मिली डेड बॉडी
शनिवार सुबह पीएसी की रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची। रबर वोट की मदद से नहर में काफी दूर तक महिला की तलाश कराई गई। गोताखोर भी उतारे गए। सुबह 6.30 बजे मानवती का शव नहर में मिला।