आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस भर्ती में शामिल हुए नौ मुन्नाभाई दबोचे, शातिर गैंग शामिल, पुलिस जांच में जुटी।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के अभ्यर्थी की शारीरिक नाप-जोख, दस्तावेजों का सत्यापन और बायोमैट्रिक मिलान किया जा रहा है। मंगलवार को पुलिस ने प्रमोद निवासी मसोढ़ी, पटना (बिहार), कृष्णकांत निवासी मक्खनपुर (फिरोजाबाद), चित्र सिंह निवासी राजाखेड़ा धौलपुर (राजस्थान), गजेंद्र सिंह मटसैना (फिरोजाबाद), कृष्णवीर गांव पुरामना अछनेरा, सतेंद्र निवासी महावीर नगर (फिरोजाबाद), संजय कुमार समस्तीपुर (बिहार), रामचंद्र निवासी ओझा थाना जनकगंज, ग्वालियर, वेदप्रकाश खेरगढ़ (फिरोजाबाद) को गिरफ्तार किया है। सभी दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर अपना सत्यापन कराने आए थे।
पुलिस भर्ती की जिस समय लिखित परीक्षा हुई थी। उसी समय सभी अभ्यर्थियों का अंगूठे का निशान (बायोमैट्रिक) लिया गया था। जिसका अब दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक नाप-जोख के साथ पुन: सत्यापन कराया जा रहा था।
गैंग का सरगना है रजनेश
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि फिरोजाबाद का रजनेश गैंग का सरगनाह है। वह अभ्यर्थी के चेहरे से मिलान के मुन्नाभाई को कोचिंगों में तलाशता है। इसके बाद लिखित परीक्षा का पूरा ठेका लेता है। इसके लिए प्रत्येक अभ्यर्थी से पांच से छह लाख रुपये लेता है।