आगरालीक्स…(Agra News 3rd October).आगरा में पेट्रोल के रेट एक रुपया कम 100 रुपये और सीएनजी के रेट 68 रुपये के पार पहुंचे, पेट्रोल और डीजल के रेट ने बनाया रिकॉर्ड।
आगरा में पेट्रोल के रेट रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। अब पेट्रोल के रेट 98.95 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं जबकि डीजल 90.60 प्रति लीटर पहुंच गया है। यह पेट्रोल और डीजल का रिकॉर्ड रेट है, इससे पहले 100 रुपये के करीब पेट्रोल के रेट नहीं पहुंचे हैं और डीजल का रेट भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

सीएनजी के रेट 4.65 रुपये बढ़े
इसके साथ ही सीएनजी के रेट भी बढ़ गए हैं, ग्रीन गैस लिमिटेड के मीडिया प्रभारी विनय भारद्वाज के अनुसार, सीएनजी के रेट 4.65 रुपये बढ़ गए हैं। अब सीएनजी 68.10 रुपये उपलब्ध होगी, इससे पहले सीएनजी के रेट 63.45 रुपये प्रति किलो थे।
पीएनजी के रेट तीन रुपये बढ़े
इसके साथ ही पीएनजी के रेट तीन रेट बढ़ गए हैं, अब पीएनजी के रेट स्लैब 1 में 35.50 रुपये और स्लैब 2 में 44.35 रुपये हो गए हैं।