Saturday , 8 February 2025
Home agraleaks Agra: Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal will always stand With Traders
agraleaksआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सबिजनेसयूपी न्यूजसिटी लाइव

Agra: Uttar Pradesh Udyog Vyapar Mandal will always stand With Traders

आगरालीक्स (05th October 2021 Agra News)… व्यापारियों का उत्पीड़न अब कोई नहीं कर पाएगा. व्यापारियों के सम्मान से नहीं करेंगे समझौता.

व्यापारियों के हित में हमेशा खड़ा रहेगा उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई का शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह बल्केश्वर रोड स्थित अतिथि वन पर हुआ। इस दौरान नए पदाधिकारियों और व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों के सम्मान और हित में हमेशा साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। इससे पहले समारोह के मुख्य अतिथि उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने दीप जलाकर किया। विशिष्ट अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे और प्रदेश युवा उपाध्यक्ष एवं प्रांतीय कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे रहे।

नए पदाधिकारियों को दिलाई शपथ
मुख्य अतिथि ने नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिए। जिलाध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राजकुमार गुरनानी, मंडल अध्यक्ष को संगठन व कार्य के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। व्यापारियों ने समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा।

व्यापारियों की ​शक्ति में एकता में
मुख्य अतिथि मुकुंद मिश्रा ने कहा कि व्यापारियों की शक्ति उनकी एकता में है। व्यापारी अगर संगठित रहें तो सरकार से लेकर सड़क तक, हर स्तर पर उनकी बात सुनी जाएगी। कोई उनका उत्पीड़न नहीं कर पाएगा। समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में व्यापारियों का सबसे बड़ा योगदान होता है। बात कर देने की हो या सामाजिक कार्यों में दान देने की, व्यापारी वर्ग सबसे आगे होता है। इसलिए सबसे ज्यादा सुरक्षा और शक्ति की उसी की आवश्यकता होती है। यह सब संगठन में रहकर ही प्राप्त होती है।

व्यापारियों के सम्मान से नहीं करेंगे समझौता
युवा प्रदेश अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने कहा कि युवा व्यापारी संगठन से जुड़े, यदि वरिष्ठों में होश है तो युवाओं में जोश है। हम मिलकर रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और सशक्त भी। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उद्योग व्यापार मंडल सदैव उनके साथ खड़ा है। व्यापारियों का सम्मान से कभी कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष गिर्राज कुमार अग्रवाल, सुनील जैन, किशोर बुधरानी, डीसी मित्तल, सुदेश अग्रवाल, कमल छाबड़िया, अनमोल, राम पाराशर, अनुपम गुप्ता मौजूद रहे।

Related Articles

आगरा

Agra News: Atul Krishna Bhardwaj expressed his feelings of faith in Shrimad Bhagwat Katha…#agranews

आगरालीक्स….जीवन के दो सबसे बड़े दुख, जन्म और मृत्यु, समझ जाएंगे तो...

यूपी न्यूज

Viral Poster put up outside SP office in Lucknow…#upnews

आगरालीक्स…यूपी में पोस्टर वार…लखनऊ में सपा कर्यालय के बाहर लगा पोस्टर, लिखा—...

टॉप न्यूज़

Agra News: Snowy winds in Agra dulled the effect of sunshine. Melting cold continues at night and in the morning…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बर्फीली हवाओं ने फीका किया धूप का असर. शूल की...

आगरा

Agra News: 1957 passengers were caught pulling chains in the train without any reason at the stations of Agra division…#agra

आगरालीक्स…आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन सहित आगरा मंडल के स्टेशनों पर 1957 यात्री...