आगरालीक्स …(News 6th October )रामानंद सागर की रामायण के रावण, अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया, हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है।
रामानंद सागर की रामायण में रावण बने अरविंद त्रिवेदी 82 साल के थे और बीमार चल रहे थे। मंगलवा रात को हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई, बुधवार सुबह मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विक्रम और बेताल सहित 300 मूवी में किया काम
एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने रामायण के साथ ही विक्रम और बेताल के साथ 300 मूवी में भी काम किया। हिंदी और गुजराती की मूवी में उन्हें पसंद किया गया। गुजराती सिनेमा में 40 साल तक एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने अभिनय किया।
इंदौर में 1938 में हुआ जन्म
एक्टर अरविंद त्रिवेदी का 8 नवंबर 1938 को इंदौर में जन्म हुआ। 1966 में नलिनी अरविंद त्रिवेदी से शादी की।