आगरालीक्स…(6 October 2021 Agra News) आगरा में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की धूम है. महिलाओं व बच्चों ने लगाई मेहंदी. डांस व फैंसी ड्रेस कॉम्पटीशन भी हुआ. देखें फोटोज
हाथों में रचाई मेहंदी, मंगल गीत भी गाए
मंगल गीत और नृत्य के साथ समाजिक कुरीतियों पर प्रहार करती विभिन्न नाटिक। भारत की कला और संस्कृति को संजोए नन्हें मुन्ने बच्चे, जो देश के गौरवशाली विभूतियों का स्वरूप धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पहुंचे। मेहंदी के रंग और उत्सव की उमंग। कुछ इसी अंदाज में अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा द्वारा महाराज अग्रसेन जयन्ती महोत्सव के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम व मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया।

इन्होंने किया शुभारंभ
अग्रधाम सेवा सदन सेवला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ बैकुंठी देवी महाविद्यालय की प्राचार्य अलका सिंघल, डॉ. तनूजा गोयल, अंशुल सिंघल व बिन्दू ने महाराजा ग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। सर्वप्रथम गमेश वंदना प्रस्तुत की गई। दहेज, कन्या भ्रूण हत्या जैसी कुरीतियों पर नाटिका के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं (मेहंदी, लड्डू गोपाल पोशा, नृत्य, फैंसी ड्रेस आदि) का आयोजन किया गया। इस वसर पर मुख्य रूप से संगठन के महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका स्मिता गोयल, सहसंयोजिका सोनाली बंसल, कोषाध्यक्ष सारिका सिंघल, आशा गोयल, सपना, आरती, रेखा, रजनी, संध्या, कल्पना, निशा, सविता, लता, सोनम, मधु आदि उपस्थित थीं।

रक्तदान व नेत्ररोग शिविर का भी किया गया आयोजन
महाराजा ग्रसेन जयन्ती महोत्सव के तहत अग्रवाल संगठन बुंदू कटरा द्वारा 2 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। तीन अक्टूबर को आयोजित रक्तदान शिविर में 72 यूनिट रक्तदान किया गया। 5 अक्टूबर को आयोजित नेत्ररोग शिविर 240 मरीजों ने अपना परीक्षण कराया। 48 मरीजों को निशुल्क मोतिया बिन्द ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिनका ऑपरेशन कमला नगर स्थित अग्रवाल संगठन के अस्पताल में ऑपरेसन कराए जाएंगे।
