आगरालीक्स… आगरा में युवाओं पर मैसेज आ रहे हैं, फाइव स्टार होटल में बड़े घर की युवती ठहरी हुई हैं। एक घंटे साथ रहने पर 15 हजार रुपये मिलेंगे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में युवाओं के व्हाटस एप पर एक युवती का फोटो आ रहा है। इसके बाद एक मैसेज आता है, इस मैसेज में लिखा है कि बड़े घर की युवती फाइव स्टार होटल में ठहरी हुई हैं। उनके साथ होटल के कमरे में एक घंटा रहना है और 10 से 15 हजार रुपये मिलेंगे। इसकी 10 फीसद कमीशन देनी होगी। होटल में जाना है, इसलिए पकड़े जाने का भी कोई डर नहीं है।
ग्रुप से जुड़ने के लिए जमा कराई जा रही फीस
इस तरह युवाओं को जाल में फंसाया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि ग्रुप से जुड़ना चाहते हो और हर रोज एक घंटे के 10 से 15 हजार रुपये कमाना चाहते हो तो रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। इस तरह युवा जाल में फंसकर पैसे जमा कर रहे हैं, इसके बाद उनके पास कोई कॉल नहीं आ रहा है। इस तरह युवा साइबर शातिरों के शिकार हो रहे हैं। पैसे जमा होते ही साइबर शातिर अपना मोबाइल बंद कर देते हैं, लोग बदनामी के डर से शिकायत नहीं कर रहे हैं। इस तरह के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं।
प्रलोभन में न आएं, पुलिस से करें शिकायत
एसएसपी मुनिराज जी का मीडिया से कहना है कि साइबर शातिर लोगों से ठगी करने के लिए अलग अलग तरीके अपना रहे हैं। इस तरह के किसी भी प्रलोभन में न आएं, अनजान व्यक्ति को कोई ट्रांजेक्शन न करें। इस तरह के मामलों की शिकायत पुलिस से करें।