आगरालीक्स…(19 October 2021 Agra News) आगरा की तीन और महिला क्रिकेटर का स्टेट लेवल टीम में चयन. सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन…एक आलराउंडर तो दो हैं स्पिनर..
आगरा के लिए अच्छी खबर है. आगरा की तीन और महिला क्रिकेटर का चयन उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर क्रिकेट टीम में हुआ है. मंगलवार को यूपी क्रिकेट एसोसिएशन ने अपनी टीम की घोषणा की तो उनमें आगरा से क्षमा सिंह, राशि कन्नौजिया और तनु काला शामिल हैं. ये तीनों क्रिकेटर इससे पहले भी यूपी की तरफ से क्रिकेट खेल चुकी हैं. इनमें क्षमा सिंह आलराउंडर हैं. वह मध्यम तेज गति की गेंदबाजी करती हैं तो बल्लेबाजी में भी प्रवीण हैं. क्षमा इससे पहले भारतीय ए टीम की ओर से खेलते हुए बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा कर चुकी हैं. वर्तमान में आगरा रेलवे के डीआरएम ऑफिस में एसएनटी विभाग में कार्यरत हैं. वहीं राशि कन्नौजिया और तनु काला स्पिनर हैं. राशि कन्नौजिया और तनु काला ऑर्थोडॉक्स लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, तनु काला मध्यम क्रम में बल्लेबाजी भी करती हैं. राशि पूर्व में भारतीय महिला ए टीम की ओर से बांग्लादेश और श्रीलंका का दौरा कर चुकी हैं. तनु इस समय आगरा डीआरएम ऑफिस में ऑपरेटिंग विभाग में कार्यरत हैं. तीनों महिला खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला और मनोज कुशवाहा से प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं.