आगरालीक्स…(21 October 2021 Agra News) आगरा का मौसम—दिन में गर्मी, रात में सर्दी. रात का तापमान लगातार कम हो रहा है. दिवाली से पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है…
गुरुवार को इतना रहा तापमान
आगरा में तापमान अब लगातार कम होने लगा है. दिन में जहां अभी भी धूप निकल रही है तो वहीं रात का तापमान अब धीरे—धीरे कम होना शुरू हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में अब रात व सुबह के समय सर्दी का अहसास शुरू हो गया है. गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस नजर रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान इस सीजन में पहली बार सामान्य से कम रहा. न्यूनतम तापमान गुरुवार को 17.7 डिग्री सेलिसयस रहा जो कि सामान्य से एक डिग्री कम था.
दिवाली से पहले सर्दी
इधर मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार दिवाली से पहले सर्दी दस्तक दे जाएगी. आगरा में न्यूनतम तापमान आने वाले सप्ताह में ही 16 डिग्री तक पहुंच जाएगा. ऐसे में रात के समय अच्छी खासी सर्दी का अहसास होगा. वहीं दिन का तापमान भी धीरे—धीरे कम होना शुरू हो जाएगा.
| 22-Oct | 18.0 | 32.0 | Clear sky | |
| 23-Oct | 19.0 | 31.0 | Mainly Clear sky | |
| 24-Oct | 17.0 | 31.0 | Mainly Clear sky | |
| 25-Oct | 17.0 | 31.0 | Sunny Day | |
| 26-Oct | 16.0 | 30.0 | Sunny Day | |
| 27-Oct | 16.0 | 30.0 | Sunny Day |