आगरालीक्स…News 24th October एक रिक्शा चालक को आयकर विभाग ने 3.47 करोड़ का नोटिस भेजा है, नोटिस को देख रिक्शा चालक की नीद उड़ गई है। आयकर विभाग के नोटिस में जिक्र किया गया है कि रिक्शा चालक ने जीएसटी नंबर लेकर व्यवसाय किया और उसका टर्नओवर 43 करोड़ है। इसके चलते 3 47 करोड़ का नोटिस भेजा गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा की अमर कॉलोनी भागलपुर निवासी प्रताप सिंह को 19 अक्टूबर को आयकर विभाग से नोटिस मिला। इस नोटिस में प्रताप सिंह से कहा गया है कि वह तीन करोड़ 47 लाख 54 हजार आठ सौ छिआनवे रुपये इनकम टैक्स जमा करे, इसके बाद से रिक्शा चालक परेशान है।

रिक्शा चालक का 2018- 19 में 43 करोड़ से अधिक का टर्नओवर
आयकर विभाग के नोटिस में कहा गया है कि प्रताप सिंह ने जीएसटी नंबर लिया था, जीएसटी नंबर पर 2018 19 में 434436201 करोड़ का टर्नओवर हुआ है। इस टर्नओवर के सापेक्ष इनकम टैक्स विभाग ने नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने के लिए कहा है।
रिक्शा चलाता है प्रताप सिंह
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रताप सिंह मूल रूप से मथुरा के गोवर्धन का रहने वाला है और 1997 से अमर कॉलोनी मथुरा में रह रहा है, वह रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि 2018 में पैन कार्ड के लिए जनसुविधा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया था, उसका पैन कार्ड भी साइबर कैफे वाले को कोरियर देने आए युवक ने दे दिया था। प्रताप सिंह इस मामले में थाने में तहरीर दे रहा है।