आगरालीक्स ..(Agra News 25th October)..आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ, जाने सबसे ज्यादा क्या बिका और किस सेगमेंट का कारोबार सबसे ज्यादा रहा।
आगरा में करवाचौथ पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ, कोरोना काल में बाजारों में भीड़ नहीं था, कारोबार ठप था। करवाचौथ पर जमकर धन वर्षा हुई, सुबह से रात तक बीते तीन दिनों में बाजारों में भीड़ उमड़ी।
सबसे ज्यादा कपड़ों की हुई बिक्री
करवाचौथ पर सबसे ज्यादा बिक्री कपड़ों की हुई। मध्यमवर्गीय परिवार से लेकर एलीट क्लास के लोगों ने सबसे ज्यादा कपड़ों की शॉपिंग की, महिलाओं ने करवाचौथ के लिए लहंगे खरीदे, अपनी सास और ननद को देने के लिए साड़ी की शॉपिंग की। वहीं, करवाचौथ पर युवकों ने भी जमकर कपड़ों की खरीदारी की, पति पत्नी की जोड़ी सुंदर लगे, इसके लिए लहंगे के मैचिंग के कपड़े खरीदे।

मोबाइल से लेकर वाशिंग मशीन की बिक्री
अब मोबाइल जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। ऐसे में पत्नी को करवाचौथ पर देने के लिए लोगों ने मोबाइल खरीदे, वॉशिंग मशीन से लेकर इलेक्ट्रोनिक आइटम्स की भी अच्छी सेल हुई।