आगरालीक्स… (Agra News 27th October )आगरा में करवाचौथ पर महिला सिपाही से मिलने पहुंचे सब इंस्पेक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई। सब इंस्पेक्टर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी सब इंस्पेक्टर निलंबित।
आगरा में करवाचौथ पर 24 अक्टूबर को एत्मादपुर में सब इंस्पेक्टर महिला सिपाही से मिलने के लिए पहुंचा था। महिला सिपाही के परिजनों ने सब इंस्पेक्टर की पिटाई की, पीटते हुए सब इंस्पेक्टर को थाने लेकर पहुंचे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

महिला सिपाही की तहरीर पर मुकदमा, निलंबित
इस मामले में महिला सिपाही ने थाना एत्माउददौला में तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाए हैं कि पूर्व में एत्मादपुर थाने में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर पुनीत कुमार एक वर्ष से मुझसे दोस्ती करने के लिए फोन पर परेशान करता रहा, एक साल तक परेशान किया। 24 अक्टूबर की रात को नौ बजे सब इंस्पेक्टर महिला सिपाही के कमरे पर आ गया, महिला सिपाही का आरोप है कि उसकी छोटी बहन ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की, पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। अभद्रता का विरोध करने पर मारपीट भी की, इस मामले में थाना एत्मादपुर में महिला सिपाही ने तहरीर दी। एत्मादपुर के इंस्पेक्टर अरुण कुमार बालियान का कहना है कि महिला सिपाही की तहरीर पर आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, सब इंस्पेक्टर को निलंबित भी किया गया है।