आगरालीक्स…. (Agra News 27th October )आगरा में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है, हर रोज 10 से अधिक डेंगू के केस आ रहे हैं। क्या लक्षण हैं जब डेंगू हो जाता है घातक, कैसे डेंगू से बचें।
आगरा में बुखार और डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। हर रोज डेंगू के केस मिल रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के साथ ही निजी अस्पतालों में डेंगू के मरीज भर्ती हैं, लेकिन सभी मरीजों में डेंगू घातक नहीं हो रहा है। कुछ ही मरीजों में डेंगू घातक है।

डेंगू के ये लक्षण हैं घातक
तेज बुखार आने के साथ उल्टी होने लगे
शरीर के किसी भी अन्य से ब्लीडिंग शुरू हो जाए, मुंह, नाक, पेशाब के रास्ते से ब्लीडिंग हो सकती है
बेहोशी छाने लगे
पेट में दर्द और सांस लेने में परेशानी हो
क्या करें
डेंगू के मरीज बुखार के लिए पैरासीटामोल की टैबलेट ही लें। इसके साथ ही पानी का अधिक से अधिक सेवन करें, जिससे शरीर में पानी की कमी न हो। डेंगू के मरीजों में उल्टी होने से पानी की कमी हो जाती है। प्लेटलेटस कम होने लगती हैं।डॉक्टर से इलाज कराएं मेडिकल स्टोर और अपनी तरफ से कोई दवा न लें।