आगरालीक्स…(27 October 2021 Agra News) आगरा में दिवाली पर पटाखे तभी चलेंगे जब वायु गुणवत्ता अच्छी होगी, लेकिन सड़कों पर उड़ती धूल अभी से खराब…(फोटोज देखें) जानिए प्रशासन ने क्या—क्या कहा…
इस दिवाली पर आपका पटाखा चलाने की इच्छा तभी पूरी होगी जब शहर की वायु गुणवत्ता यानी एयर क्वालिटी अच्छी होगी. जिन शहरों में एक्यूआई स्तर 300 से अधिक होगा वहां एनजीटी द्वारा न तो पटाखों की बिक्री व इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन लगाया जाएगा, लेकिन जिन शहरों का एक्यूआई स्तर 200 से कम होगा वहां पर दो घंटे ही पटाखे चलाने की अनुमति दी जाएगी और वो भी ग्रीन पटाखे. आगरा के डीएम ने भी इसको लेकर अपनी बात कही है. डीएम का कहना है कि फिलहाल पटाखा बाजार लगाने की अनुमति नहीं है. अभी शहर के एक्यूआई पर नजर रखी जा रही है. आने वाले चार—पांच दिन बाद इसका आंकलन कर पटाखा चलाने या न चलाने पर निर्णय लिया जाएगा. प्रशासन द्वारा ये भी कहा गया है कि ताजनगरी टीटीजेड में शामिल है. ऐसे में यहां पर्यावरण की स्थिति संवेदनशील है.

नहीं जारी लाइसेंस
जिला प्रशासन का कहना है कि पटाखों की क्रिी के लिए दिया जाने वाला लाइसेंस इस बार जारीनहीं होगा, न ही कोई पटाखा बाजार शहर में लगाया जाएगा.

सड़कों से उड़ती धूल कर रही शहर की हवा खराब
दीपावली पर शहर में पटाखे चलाने को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. हो सकता है इस बार पटाखा चलाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाए. इसका सबसे बड़ा कारण शहर में बढ़ता वायु प्रदूषण है. लेकिन लोगों का कहना है कि हमारे शहर की वायु सड़कों से उड़ती धूल के कारण भी खराब हो रही है, जिस पर किसी का कोई ध्यान नहीं जाता. कारोबारियों का भी कहना है कि वायु प्रदूषण उद्योगों से नहीं बल्कि शहर में सालों से हो रही खुदाई और उड़ती धूल के कारण हो रहा है. आपको बता दे कि स्मार्ट सिटी और अन्य स्थानों पर हो रही खुदाई के कारण सड़कों पर धूल के गुबार उठने से शहर की वायु गुणवत्ता खराब हो रही है.
