आगरालीक्स …(Agra News 27th October ).आगरा में एक होटल में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, विजिलेंस टीम की कार्रवाई।
आगरा के प्राथमिक विद्यालय लहर पट्टी ब्लॉक शमसाबाद में कार्यरत प्रधानाध्यापक भैरोंनाथ सिंह ने मकान बनवाने के लिए अपने जीपीएफ से पांच लाख का ऋण लेने के लिये जुलाई माह में आवेदन किया था लेकिन उनका आवेदन गायब हो गया। उन्होंने अक्टूबर में दोबारा आवेदन किया। आरोप है कि शमसाबाद ब्लॉक में कार्यरत खण्ड शिक्षा अधिकारी ब्रजराज ने पांच लाख ऋण दिलवाने के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। उन्होंने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत कर दी।

होटल में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
बुधवार को विजिलेंस टीम ने शिक्षक भैरोंनाथ सिंह को रिश्वत देने के लिए पांच हजार रुपये दिए। खंड शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद के एक होटल में रहा था, शिक्षक वहां पहुंचा और जैसे ही पांच हजार रुपये रिश्वत दी, विजिलेंस की टीम ने बीईओ ब्रजराज को रंगेहाथ पकड़ लिया।
20 दिन पहले तक बीएसए का रहा था चार्ज
बीएसए राजीव कुमार यादव का तबादला होने के बाद ब्रजराज सिंह को बीएसए का चार्ज दिया गया था, रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने से 20 दिन पहले तक ब्रजराज सिंह पर बीएसए का चार्ज था।