आगरालीक्स …(Agra News 27th October).आगरा में बड़ी कार्रवाई, थोक दवा के बड़े कारोबारी माधव ड्रग हाउस का लाइसेंस निरस्त, करोड़ों की दवाओं का स्टॉक फंसा।
आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट ने माधव ड्रग हाउस, गोगिया मार्केट का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि माधव ड्रग हाउस के संचालक नवीन अरोड़ा गर्भपात किट और उसके बाद टेल्मा एएम दवा की फर्जी बिल्टी और टिटनेस इंजेक्शन का रखरखाव सही से न करने में जांच चल रही थी। माधव ड्रग हाउस का दवा का बड़ा कारोबार है और कई मामलों में गड़बड़ी पकड़ी जा चुकी है। यह लोगों के लिए घातक हो सकता है, इसे देखते हुए माधव ड्रग हाउस का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। माधव ड्रग हाउस की दुकान और गोदाम में रखी दवाओं की बिक्री नहीं की जा सकेगी, इन दवाओं को दवा कंपनी को वापस करने के लिए एक महीने का समय दिया गया है।
