आगरालीक्स…(.Agra News 28th October ) आगरा में पेठे का कारोबार करने पर 10 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा, आगरा में पेठा का कारोबार करने के लिए कारोबारियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

एक जिला एक उत्पाद के तहत आगरा में पेठा बनाने के काम को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसे लेकर बुधवार को अग्रसेन सेवा सदन कमला नगर में बैठक आयोजित की गई। उपनिदेशक उद्याग विभाग कौशल कुमार नीरज ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद के तहत पेठे का कारोबार करने पर कुल लागत का 35 फीसदी या अधिकतम 10 लाख रुपये का अनुदान सरकार देगी।