आगरालीक्स…(.Agra News 28th October ). आगरा में सर्दी की दस्तक के साथ ही हवा भी जहरीली होने लगी है, आज सुबह का एक्यूआई यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 197 है, यह 50 होना चाहिए।
आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार सुबह संजय प्लेस में एक्यूआई 197 तक पहुंच गया, इसमें पीएम 2 .5 का स्तर औसत 197 है, यह न्यूनतम 95 और अधिकतम 208 दर्ज किया गया। पीएम 10 का स्तर 144 रहा।
229 तक पहुंचा एक्यूआई
इससे पहले बुधार को आगरा में एक्यूआई 229 तक पहुंच गया, इसमें पीएम 2.5 का स्तर कई गुना बढ़ गया है। सर्दी में एक्यूआई बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा सांस संंबंधी बीमारी के मरीजों को परेशानी हो रही है।
सर्दी में निचली सतह पर रहते हैं प्रदूषक तत्व

एक्यूआई का सामान्य स्तर 50 होना चाहिए लेकिन यह लगातार बढ़ रहा है। सर्दी में पीएम 2.5 सहित अन्य प्रदूषक तत्व निचली सतह पर रह जाते हैं, सांस लेने में यह प्रदूषक तत्व फेफड़ों तक पहुंच रहे हैं और संक्रमण कर रहे हैं, इससे अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ जाता है।