आगरालीक्स…(.Agra News 28th October )आगरा में सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, इन्हें अब भरा जा रहा है, हर क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम चल रहा है, करोड़ों की लागत से सड़क बन रहीं हैं।
आगरा में हर जगह सड़क पर गड्ढे हैं, कॉलोनी से लेकर हाईवे के गड्ढों से लोग परेशान हैं। मगर, अब सड़क के गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। कुछ क्षेत्रों में सड़क भी बन गई है। कई क्षेत्रों में सड़क बनाने का काम शुरू हो गया है।
दयालबाग में बनी सड़क
डीईआई परिसर के सामने से दयालबाग की तरफ जाने वाली सड़क में जगह जगह गड्ढे हो गए थे, यहां गंगाजल की पाइप लाइन डली थी, इसके बाद से लोग परेशान थे। यह सड़क अब बन गई है। सड़क पर गड्ढे नहीं हैं, दयालबाग 100 फीट रोड पर कई जगह अभी गड्ढे हैं।

कमला नगर, बाग फरजाना में बनी सड़क
कमला नगर में भी सड़क बनने का काम शुरू हो गया है, मुगल रोड पर गड्ढों में गिटटी डाल दी हैं, इसके बाद सड़क बनाई जाएगी। बाग फरजाना में पाइप लाइन डलने से गड्ढे हो गए थे, अब यहां भी सड़क बन रही है। पूरे शहर में कुछ ही दिनों में सड़क बन जाएगी और गड्ढे नहीं रहेंगे।