आगरालीक्स …(.Agra News 28th October) आगरा में अहोई अष्टमी को बोरे में बंद मिले नवजात को मुंह से सांस लेकर एएनएम ने बचाई जान।
गुरुवार को अहोई अष्टमी को फतेहाबाद के पूठपुरा गांव में खेत में बोरे में लिपटा हुए नवजात देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस नवजात को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, एएनएम ने नवजात को मुंह से सांस दी। इसके बाद उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। नवजात का इलाज चल रहा है।

ठंड में बिगड़ी नवजात की तबीयत
नवजात को रात में खेत में बोरे में लपेट कर डाल दिया था, रात को सर्दी होने से नवजात की तबीयत बिगड़ गई, उसे वार्मर पर रखा गया है। नवजात की तबीयत में सुधार है। नवजात को खेत में कौन फेंक कर गया, यह अभी पता नहीं चला है।