आगरालीक्स…(28 October 2021 Agra News) आगरा में एक दूसरे का हाथ पकड़कर युवक और युवती यमुना में कूदे. गोताखोर तलाश रहे पर अभी तक नहीं लगा पता…पुल पर पड़ा था एक बैग, जिसमें मिला ये फोटो
एक दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में कूदे
आगरा गुरुवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब लोगों ने एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित स्ट्रैची ब्रिज से एक युवक और युवती को एक दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में छलांग लगाते हुए देखा. मौके पर भीड़ जुट गई. सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई. पुलिस ने गोताखोरों को यमुना में उतारकर दोनों का पता लगाना चाहा लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का पता नहीं चल सका. इधर पुलिस को पुल से एक बैग मिला है जिसमें एक लड़का व लड़की की फोटो साथ में मिली है. इसके अलावा बैग में दिल्ली का पता लिखा हुआ एक कागज भी मिला है. फिलहाल यमुना में दोनों की तलाश की जा रही है.
शाम करीब छह बजे की घटना
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब छह बजे उन्होंने एक लड़की व लड़का को एक दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना में छलांग लगाते हुए देखा. राहगीरों ने शोर भी मचाया लेकिन दोनों कूद गए. सूचना पर पहुंची पुलिस को पुल के पास एक बैग भी पड़ा मिला, जिसमें एक युवक व युवती का फोटो और साथ में कुछ कागज भी मिले हैं जिसमें दिल्ली का पता लिखा हुआ है. कागज पर ओमकार पुत्र जगदीश एस-26 इंदिरा कल्याण कैंप बदरपुर, नई दिल्ली का पता लिखा है. सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया फोटो किसकी है ये अभी तक साफ नहीं है. दिल्ली के पते पर संपर्क किया जा रहा है. बैग में पासबुक भी मिली है.