आगरालीक्स…(.Agra News 28th October) आगरा के आंबेडकर विवि से दो दिन में 45 हजार छात्रों की डिग्री दी गईं, अब कॉलेज द्वारा छात्रों को डिग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।
आगरा के आंबेडकर विवि से संबदृध कॉलेजों के छात्र डिग्री के लिए भटक रहे हैं। इसके लिए विवि ने नई व्यवस्था की है। कॉलेज के माध्यम से छात्रों को निशुल्क डिग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पहले चरण में सत्र 2018 19 के छात्रों को डिग्री उपलब्ध कराई जा रही है। विवि के छलेसर कैंपस से बुधवार और गुरुवार को कॉलेजों के प्राचार्यों को डिग्री उपलब्ध कराई गई।

2 दिन में 45 हजार डिग्री कराई गईं उपलब्ध
पहले दिन विवि प्रशासन द्वारा 35 हजार डिग्री उपलब्ध कराई गई। वहीं, दूसरे दिन गुरुवार को भी डिग्री आवंटित की गईं। सहायक कुलसचिव पवन कुमार ने बताया कि अलीगढ़ जिले के 38 महाविद्यालयों को लगभग 10,000 डिग्रियां आज छलेसर कैंपस से आवंटित की गई हैं ।