स्पोर्ट्सलीक्स..भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल होगा करो या मरो का मुकाबला. रविवार को एक दूसरे को मात देने को बेताब होंगी दोनों टीमें.
सैमिफाइनल की रेस में रहने के लिए जीतना होगा यह मैच
टी20 वल्र्ड कप चल रहा है ऐसे में हर टीम अपना अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित करना चाहती है. ऐसें में कल मुकाबला है भारत और न्यूजीलैंड का. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बहुत अहम है. भारत और न्यूजीलैंड दोनों के लिए ही यह बहुत ही अहम मैच है. पहले मैच में हार झेलने के बाद भारत और न्यूजीलैंड दोनों टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के मुकाबले में रविवार को एक दूसरे को मात देने को बेताब होंगे जिससे यह मैच रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. भारत और न्यूजीलैंड को पहले मैच में पाकिस्तान ने हराया. पाकिस्तान ने पहले भारत को दस विकेट से और दूसरे मैच में न्यूजीलैंड को को पांच विकेट से हराया था. दोनों ही टीमों को अगर टी20 वल्र्ड कप की रेस में बने रहना है तो यह मैच जीतना होगा.
यह खिलाड़ी भड़ा सकता है टीम इंडिया की मुश्किल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप का मैच कल रविवार को खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है उनकी टीम के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए है. उनके रिप्लेसमेंट के रूप में गेंदबाज एडम मिल्ने को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है. बिग बैश लीग, वाइटैलिटी ब्लास्ट और द हंड्रेड जैसें टूरनामेंट में मिल्ने का शानदार प्रर्दशन रहा है. मैच से पहले पत्रकारो से बातचीत में मिल्ने ने कहा “मै इस लय का अधिकतम लाभ उठाना चाहूंगा और इस समय अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखते हुए अपने खेल में और सुधार करना चाहूंगा. मैं यहां (टी20 विश्व कप) गेंद के साथ अंतर पैदा करने और वास्तव में यह साबित करने के लिए उत्साहित हूं कि यह समय मेरे लिए प्रभावशाली है.”
मैच से पहले विराट ने यह कहा
मैच होने से पहले आज पत्रकारों से बातचीत में विराट कोहली से पूछे जाने पर कि क्या हार्दिक पांड्या न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे,कोहली ने ज्यादा खुलासा नहीं किया उन्होने कहा— की बॉलर को गेंदबाजी करने में सक्षम होने के लिए फिट होना चाहिए. विराट ने कहा—पांड्या ने नेट्स में गेंदबाजी शुरू कर दी है, लेकिन कप्तान ने इस बात का कोई आश्वासन नहीं दिया कि ऑलराउंडर न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे, लेकिन संकेत दिया कि अगर भारत पहले गेंदबाजी करता है तो वह खुद अपना हाथ घुमा सकते है. कोहली ने न्यूजीलैंड मैच की पूर्व संध्या पर कहा, “छठा गेंदबाजी विकल्प होना बहुत महत्वपूर्ण है – चाहे मेरे माध्यम से या हार्दिक (पांड्या) के माध्यम से. उसे एक या दो ओवर गेंदबाजी करने में सक्षम होने के लिए फिट होना चाहिए. कोहली ने पुष्टि की कि जहां तक हार्दीक की कंधे की चोट का सवाल है, पांड्या “ठीक” है, लेकिन उन्होंने संकेत भी दिए कि शार्दुल ठाकुर अभी भी ग्यारह खेलने की योजना में नहीं हैं, लेकिन भविष्य में ऐसा कर सकते हैं”