आगरालीक्स…. धनतेरस के साथ ही दीप पर्व शुरू हो गया। भगवान कुबेर के आशीर्वाद के लिए मंत्र का जाप किया जाता है। ॐ श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं, ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:। जानें आज का शुभ मुहूर्त।
त्रिपुष्कर योग में तीन गुना प्राप्त होता है फल
धनतेरस पर ज्वैलरी, वाहन, इलेक्ट्रोनिक आइटम सहित अन्य सामान लोग खरीदते हैं, यह शुभ माना जाता है। मगर, इस बार त्रिपुष्कर योग है। त्रिपुष्कर योग में तीन गुना फल प्राप्त होता है। स्वस्थ्य रहने के लिए भगवान धनवंतरी और सम्रदिृध के लिए भगवान कुबेर की पूजा करनी चाहिए।

धनतेरस मुहूर्त
सुबह 11.30 बजे तक द्वादशी, इसके बाद त्रियोदशी
मध्यान्ह 12.03 से 1.45 बजे तक श्री धनवंतरि जी की पूजा का शुभ मुहूर्त
संध्या काल प्रदोष काल
गोधूलि वेला एवं स्थिर लग्न
शाम 6.14 बजे से 8.10 बजे तक