आगरालीक्स… आगरा में आज धनतेरस पर होगी धनवर्षा, आटोमोबाइल इंडस्ट्री, सर्राफा बाजार में बूम, कपड़ों के शोरूम, मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक आइटम की बंपर बिक्री का अनुमान।
आगरा में धनतेरस के लिए बाजार तैयार हो गए हैं। जमकर खरीदारी की उम्मीद है। आटोमोबाइल इंडस्ट्री से लेकर सर्राफा बाजार में आपफर दिए जा रहे हैं, बाजारों में भीड़ है, सुबह से ही धनतेरस के लिए बाजार तैयार हो गए हैं।

धनतेरस मुहूर्त
सुबह 11.30 बजे तक द्वादशी, इसके बाद त्रियोदशी
मध्यान्ह 12.03 से 1.45 बजे तक श्री धनवंतरि जी की पूजा का शुभ मुहूर्त
संध्या काल प्रदोष काल
गोधूलि वेला एवं स्थिर लग्न
शाम 6.14 बजे से 8.10 बजे तक