आगरालीक्स (..Agra News 7th November )..दीपावली पर वीकएंड के चलते ताजमहल पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, शनिवार के बाद रविवार को सुबह से ही ताजमहल पर लंबी लाइन।
भैया दूज पर शनिवार को पर्यटकों की भीड़ उमड़ी, दोपहर बाद से ही ताजमहल पर पर्यटकों की लंबी लाइन लग गई। शनिवार को 32076 पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया। इसके साथ ही 7638 पर्यटकों ने आगरा किला और सिकंदरा स्मारक देखने 1030 पर्यटक पहुंचे। फतेहपुर सीकरी में पर्यटकों की संख्या 968 रही।

सुबह से ही लंबी लाइन
रविवार को ताजमहल पर पर्यटकों की सुबह से ही लंबी लाइन लग गई है। यमुना किनारा रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है, रविवार को रिकॉर्ड पर्यटक ताजमहल का दीदार करने की उम्मीद है और पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।