आगरालीक्स…(7 November 2021 Agra News) आगरा में तीन मंजिला अपार्टमेंट में रविवार देर शाम को लगी आग. पॉश कॉलोनी में है अपार्टमेंट…
आगरा में रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बल्केश्वर स्थित तीन मंजिला सखी अपार्टमेंट में आग लग गई. आग ग्राउंडफ्लोर स्थित फ्लैट में लगी. यह फ्लैट राजकुमार अग्रवाल का था. राजकुमार अग्रवाल की डेयरी है. बताया जाता है कि जिस समय फ्लैट में आग लगी उस समय फ्लेट में कोई नहीं था. सभी लोग डेयरी पर गये हुए थे. बताया जाता है कि आग से सारा सामान जल गया है. सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर है.
खबर का अपडेट जारी है