आगरालीक्स…(13 November 2021 Agra News) आगरा के श्री 1008 भगवान चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में हुआ दो दिवसीय सुब्रतनाथ विधान का आयोजन…
गंगे गौरी बाग, बल्केश्वर में हुआ आयेाजन
आज शनिवार को बल्केश्वर स्थित श्री 1008 भगवान चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगे गौरी बाग में दो दिवसीय महोत्सव के पहले दिन सुब्रतनाथ विधान का आयोजन किया गया। जिसमें जैन समाज के लोगो ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर भगवान की भक्ति की। सुबह श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान के अभिषेक के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत शांतिधारा के माध्यम से र विश्व कल्याण की कामना की गई। साथ ही श्री देवशास्त्र गुरू एवं भगवान चंद्रप्रभु के पूजन के पश्चात मुनिसुव्रत नाथ विधान विधिवत रूप से किया गया।
भगवान मुनिसुव्रतनाथ की महिला बताई
आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ने भगवान मुनिसुव्रतनाथ की महिमा से अवगत कराया। मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कल परम पूज्य आचार्य श्री 108 आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में भव्य पिछी परिवर्तन समारोह दिनांक 14/11/2021 दिन रविवार को दोपहर 1:00 बजे से श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर गंगेगौरी बाग बल्केश्वर में आयोजित किया जाएगा| इस अवसर पर प्रवीन जैन,राहुल जैन सचिन जैन,राजनीश जैन,रजत जैन,अरूण जैन,अंकेश जैन समस्त सकल दिगंबर जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|