आगरालीक्स…(14 November 2021 Agra News) आगरा में वाट्सअप फार्मेसी का हुआ शुभारंभ . . .फ्री होम डिलीवरी के साथ जीवनरक्षक दवा, इंसुलिन, इंजेक्शन की सुविधा
दयालबग में खुली फार्मेसी
हरिओम सेवासदन के पास सौ फुटा रोड दयालबाग में सामान्यजन की सभी प्रकार की दवा सुविधा हेतु लागत मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए वाट्सअप फार्मेसी का शुभारंभ हुआ। वाट्सअप फार्मेसी का स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि गर्ग , क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट डॉक्टर अभय गर्ग जीडी मेमोरियल हॉस्पिटल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर घनश्याम अग्रवाल, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीत पाठक ने फीता स्टोर को समाज के लिए लोकार्पित किया.
इस अवसर वाट्सअप फार्मेसी के संचालक प्राची अग्रवाल, पूजा अग्रवाल व संजय अग्रवाल ने इसे सामाजिक संस्थाओं की तरह बहुत कम लागत पर, फ्री होम डिलीवरी व सभी तरह की दवा, इंजेक्शन, इंसुलिन तथा जीवन रक्षक दवाओं के उपलब्ध होने के लिए आश्वस्त किया.