आगरालीक्स…(14 November 2021 Agra News) आगरा में नए साल की शुरुआत से गांव—गांव पहुंचेगा एडीएफ. सभी ब्लॉकों में शुरू होगा डायबिटीज केयर सेंटर, मोबाइल एंबुलेंस गांव-गांव जाकर करेगी जागरुक..
गांव—गांव पहुंचेगा एडीएफ
आगरा डायबिटिक फोरम (एडीएफ) डायबिटीज के मरीजों के बढ़ते ग्राफ को कम करने के लिए गांव-गांव पहुंचेगा। आगरा के सभी ब्लॉकों में डायबिटीज केयर सेन्टर बनाएं जाएंगे। जहां हफ्ते में एक बार वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा परीक्षक के साथ-पान, व्यायाम व जीवनशैली सम्बंधी जानकारी दी जाएगी। जिससे डायबिटीज के बढ़ते मरीजों की संध्या को नियंत्रित करने के साथ मरीजों को सही जानकारी व इलाज मिल सके।
सभी सुविधाएं होंगी शामिल
आगरा डायबिटिक फोरम के सचिव डॉ. सुनील बंसल ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस वर्ष इंसुलिन की खोज के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विश्व मधुमेह दिवस पर World Diabetes Day 2021-23 access to diabetes care थीम दी है। जिसके तहत अगले तीन वर्षों में डायबिटीज से जुड़ी सुविधाओं को छोटी सी छोटी जगह पहुंचाया जाएगा। जिसमें जांच, दवाएं, जागरूकता व शिक्षा की सभी सुविधाएं शामिल होंगी। अभी तक यह सुविधाएं बड़े शहरों तक सिमटी हुई हैं। गांव देहात में न तो डायबिटीज के एक्सपर्ट हैं न इंसुलिन का स्टोरेज करने वाले और न ही जागरूकता। जबकि डायबिटीज गांव-गांव में पहुंच चुकी है।
डायबिटिक केयर सेंटर बनेगा
आगरा डायबिटिक फोरम प्रत्येक ब्लॉक में एक डायबिटिक केयर सेंटर बनाएंगा, जहां उसी गांव के एमबीबीएस डॉक्टर को नियुक्त किया जाएगा। कैम्प के दौरान टीम में डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, पैथोलॉजिस्ट होगा। जो परीक्षण व सभी आवश्यक जांच के साथ लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक भी करेंगे। मोबाइल एम्बुलेंस के जरिए गांव-गांव जाकर स्टॉफ लोगों को डायबिटीज के प्रति जागरूक करेगा। सभी मेडिकल सेंटर के आस-पास के गांव में भी प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों को अपडेट करने के लिए भी ट्रेनिंग कैम्प लगाए जाएंगे।