Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Dr Roshan Lal Threat Case : IMA, Agra demand to arrest accused #agranews
आगराबिगलीक्स

Dr Roshan Lal Threat Case : IMA, Agra demand to arrest accused #agranews

741

आगरालीक्स ….आगरा के वरिष्ठ सर्जन को धमकी मिलने से हार्ट अटैक पड़ने पर आईएमए में आक्रोश। सेल्सा ने की कड़ी निंदा, डॉ. रोशनलाल को धमकी देने वालों को अरेस्ट करने की मांग।

ये है मामला
आगरा के मदिया ​कटरा​ में वरिष्ठ सर्जन डॉ. रोशन लाल का हॉस्पिटल है और स्वामी बाग, दयालबाग में रहते हैं। उनकी दो बेटी हैं, बेटी अंशिका की शादी मोहाली पंजाब में नौ साल पहले की थी, उनके दो बच्चे हैं। तीन नवंबर को अशिंका की ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। बेटी की मौत होने पर डॉ. रोशनलाल ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने के आरोप लगाते हुए मोहाली पंजाब में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं, अशिंका के दोनों बच्चों को डॉ. रोशनलाल अपने घर ले आए और उनके साथ ही रह रहे हैं।
डॉ. रोशन लाल की दूसरी बेटी नीलू चेलानी विदेश में रहती हैं, बहन अशिंका की मौत के बाद वह भी आगरा आ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि अंशिका के ससुराल पक्ष के हरदीप मिडडा, कुसुम मिडडा, विनोद मिडडा और बानी मिडडा आगरा में रहते हैं। ये चारों रविवार को स्वामी बाग स्थित डॉ. रोशन लाल के घर आए। अंशिका के बच्चोंको देखने के बहाने उन्हें उकसाने लगे। इससे डॉ. रोशनलाल को हार्ट अटैक पड़ गया। डॉ. रोशन लाल को ग्लोबल हार्ट सेंटर शांति मधुवन प्लाजा में भर्ती कराया है।


आईएमए ने की आरोपियों की मांग
इस मामले में डॉ. रोशन लाल की बेटी नीलू चेलानी की तहरीर पर थाना न्यू आगरा में हरदीप मिडडा, कुसुम मिडडा, विनोद मिडडा और बानी मिडडा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर भूपेंद्र बालियान का मीडिया से कहना है कि अभी जांच चल रही है।
आईएमए अध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की एवं उन्होंने कहा कि किसी भी चिकित्सक के ऊपर यदि कोई अनुचित दबाव बनाकर कोई भी कार्यवाही करवाई गई तो वह गलत होगा। ऐसे में संपूर्ण चिकित्सक समाज डॉक्टर रोशन लाल के साथ खड़ा हुआ है ।आईएमए सचिव डॉ अनूप् दीक्षित ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कार्यकारिणी तक को बुलाने की बात कही एवं यह कहा की जो कुछ भी डॉक्टर रोशन लाल के साथ हुआ है वह अत्यंत अशोभनीय एव्म खेद्पूर्ण है । पूर्व अध्यक्ष डॉ अरुण चतुर्वेदी ने इस मामले को मानवता विरोधी बताते हुए घटना को अंजाम देने वाले अवांछित तत्वों के भरसक बुराई करी। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ रामनिवास गुप्ता ने भी कठोर शब्दों में इस घटना की निंदा करते हुए संपूर्ण चिकित्सक समाज को एकजुट होकर इस घटना का जवाब देने की बात कही ।
वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ आर के गुप्ता ,डॉ जी बी सक्सेना मीडिया प्रभारी डॉ पंकज नगाइच ने भी अपना विरोध दर्ज किया एवं डॉ रोशन लाल के साथ संपूर्ण हमदर्दी दिखाते हुए उनके बेटी के साथ जो दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है उस पर दुख व्यक्त किया। साथ ही आरोपियों को अरेस्ट करने की मांग की है।

सेल्सा ने की निंदा
सेल्या अध्यक्ष और आगरा सर्जन एसोसिएशन के प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. समीर कुमार, डॉ. अमित श्रीवास्तव ने इस घटना की निंदा की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

error: Content is protected !!