आगरालीक्स …आगरा में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी , प्राकृतिक चिकित्सा , योग, ध्यान से इलाज के लिए आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए नौ करोड़ का बजट मिला लेकिन प्रशासन और विभाग की बेरुखी से प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया।
कोरोना काल में आयुर्वेदिक, होम्योपैथी, योग, ध्यान से इलाज की तरफ भी रुझान बढ़ा है और अच्छे रिजल्ट आ रहे हैं। ऐसे में आगरा में पांच साल पहले 50 बेड के आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए नौ करोड़ का बजट आवंटित किया गया था, अस्पताल एक एकड़ जमीन में बनना था। मगर, जिला प्रशासन एक एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं करा सका।

जमीन न मिलने पर प्रस्ताव निरस्त
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जेके राना ने बताया कि एक एकड़ जमीन में अस्पताल बनना था लेकिन इसके लिए जमीन नहीं मिली। जमीन न मिलने के चलते आयुर्वेदिक अस्पताल बनाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया।