आगरालीक्स…। त्योहार औऱ मैरिज सीजन में सोने-चांदी के भाव तेजी पर पहुंचकर मामूली उतार-चढ़ाव पर चल रहे हैं। जानिये आज के भाव
वायदा बाजार में बुधवार को सोना 49,090 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था। सोना दीपावली पर 47 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर बना था। छठ पूजा के बाद से इसमें तेजी आना शुरू और अब 49 हजार रुपये के आसपास बने हुए हैं।
चांदी की भी कमोबेश यही स्थिति थी। चांदी आज दोपहर को 66,542 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी। चांदी के भाव 66 हजार रुपये किलो के आसपास उतार-चढ़ाव पर कई दिनों से बने हुए हैं।
ज्वैलरी के रेट
फाइन गोल्ड (999) 4906 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4788 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4366 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 3974 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3164 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी चार्ज अतिरिक्त रहेगा।