आगरालीक्स… आगरा में हास्पिटल पर छापा मारने पहुंची हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम को लोगों ने घेरा। हॉस्पिटल किया सील।

आगरा के शमसाबाद रोड पर पंजीकरण के बिना दो महीने से मां पीताम्बरा हॉस्पिटल संचालित होने की शिकायत पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। हास्पिटल के बाहर कोई बोर्ड नहीं लगा था। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हॉस्पिटल एक मार्केट में चल रहा था और एक हॉल में आठ बेड मिले। कोई मरीज हॉस्पिटल में नहीं मिला, हॉस्पिटल संचालक और कोई कर्मचारी भी नहीं था। मार्केट का मालिक और स्थानीय लोगों ने हॉस्पिटल सील करने का विरोध किया था, उन्हें समझा दिया गया। हॉस्पिटल को सील कर दिया है। नोटिस दिया जाएगा, इसका जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।