नईदिल्लीलीक्स…। पीएम मोदी के तीनों कृषि कानूनों की वापसी को विपक्षी दलों ने लोकतंत्र व किसानों की जीत बताया है। जानिये किसने क्या कहा।
सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुकाः राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्यूट कर कहा है कि अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ यह जीत मुबारक हो, जय हिंद, जय हिंद का किसान।
आंदोलन तत्काल रद्द नहीः टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि- आंदोलन तत्काल रद्द नहीं होगा, हम उस दिन का इंतजार करेंगे, जब कृषि कानूनों को संसद में रद्द किया जाएगा, सरकार एमएसपी के साथ-साथ किसानों के दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत करे।
किसान क्रूरता के आगे नहीं झुकेः ममता
पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि किसानों को बधाई, क्रूरता के आगे नहीं झुके, किसानों की जीत हुई है। यह लोकतंत्र की जीत है।
अनुच्छेद 370 भी बहाल होः फारुक
जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारुक अब्दुल्ला ने कहा है कि जिस तरह कृषि कानूनों को वापस लिया है, उसी तरह सरकार को अऩुच्छेद 370 को बहाल करना चाहिए।
हार के डर से बिल वापसः नवाब मलिक
एनसीपी के नेता नवाब मलिक ने कहा है कि हार के डर से मोदी सरकार ने कृषि कानून वापस लिए हैं।