Thursday , 4 June 2026

नईदिल्लीलीक्स…। आंध्र प्रदेश में बारिश से तबाही, 21 मरे। राजस्थान केबिनेट में होगा फेरबदल। साथ में अब तक की प्रमुख खबरें।

आंध्र प्रदेश में बारिश से 21 लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के रायलसीमा में हुई भारी बारिश से 21 लोगों की मौत हो गई। एक दर्जन से ज्यादा लोग लापता हैं। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। रायलसीमा के तीन जिलों और एक दक्षिणी तटीय जिले में 20सेमी बारिश से बाढ़ आ गई और तबाही का आलम हो गया। आपदा को लेकर पीएम मोदी ने सीएम जगनमोहनरेड्डी से वार्ता की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

राजस्थान के मंत्री आज शाम दे सकते हैं इस्तीफा, नई कैबिनेट का होगा गठन

राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत कैबिनेट की बैठक करेंगे, जिसमें उऩकी कैबिनेट के सभी मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद कैबिनेट का विस्तार होगा। इससे पहले तीन कैबिनेट मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। इसकी जानकारी अजय माकन की ओर से दी गई है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह, स्वास्थ्यमंत्री रघु शर्मा और राजस्व मंत्री हरीश चौधऱी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह मंत्री संगठन में शामिल होना चाहते हैं।

झारखंड में माओवादियों के बंद का कई इलाकों में मिला जुला असर

झारखंड में माओवादियों के बंद का कई इलाकों में मिल-जुला असर देखने को मिल रहा है। बंद का आह्वान माओवादी नेता प्रशांत बोस और शीला की गिरफ्तारी के विरोध में किया है। माओवादियों ने चाईबासा में आज तड़के विस्फोट कर रेल पटरी को भी उड़ा दिया, जिससे मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग बाधित हो गया है।

ऑस्ट्रिया में सोमवार से 10 दिन का लॉकडाउन

दुनिया के कई देशों में अब भी कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। ऑस्ट्रिया में कोरोना वायरस की चौथी लहर का सामना करने के लिए लॉकडाउन लगाने की तैयारी हो रही है।

ऑस्ट्रिया के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने कहा है कि कोरोना वायरस की चौथी लहर पर काबू पाने के लिए देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाया जाएगा।

सोमवार से शुरू होगा लॉकडाउन

शालेनबर्ग ने कहा कि लॉकडाउन सोमवार से शुरू होगा और 10 दिन के लिए प्रभावी रहेगा। इस दौरान स्कूलों में छात्रों के लिए कक्षाएं नहीं लगेंगी। रेस्टोरेंट नहीं खुलेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर भी रोक होगी। देश के स्वास्थ्य मंत्री वोल्फगैंग म्यूकस्टीन ने कहा कि किंडरगार्टन और स्कूल उन लोगों के लिए खुले रहेंगे जिन्हें वहां जाने की जरूरत है लेकिन सभी अभिभावकों से कहा गया कि यदि संभव हो तो अपने बच्चों को घर पर रखें।

कनाडा में बच्चों को फाइजर की वैक्सीन

कनाडा ने बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने के लिए फाइजर की वैक्सीन लगवाने का निर्णय लिया है। 5 से 11 साल के बच्चों को दो डोज दी जाएंगी, जिसमें आठ सप्ताह का अंतर होगा। कनाडा के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक यह 90 प्रतिशत तक प्रभावी हैं। वैक्सीन की डोज की मात्रा बच्चों और वयस्कों के लिए अलग-अलग होगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!