आगरालीक्स… आगरा कैंट सहित रेलवे स्टेशनों पर यात्री फूड प्लाजा में बैठकर खाना खा सकेंगे, कोरोना के चलते यह सुविधा बंद थी, रेलवे बोर्ड ने आगरा मंडल के लिए रेस्टोरेंट और फूड प्लाजा में बैठकर खाना खाने की अनुमति दे दी है। यह सुविधा दिसंबर से शुरू हो जाएगी।
आगरा में कोरोना की पहली लहर में लॉकडाउन के साथ ही ट्रेनों का संचालन बंद करने के साथ ही रेलवे स्टेशनों पर रेस्टोरेंट आफ फूड प्लाजा बंद कर दिए थे। इसके बाद रेस्टोरेंट आफ फूड प्लाजा में फूड डिलीवरी की सुविधा शुरू की गई लेकिन बैठकर खाने की अनुमति नहीं दी गई थी।

दिसंबर में शुरू हो जाएगी सुविधा
आगरा रेल मंडल के डीसीएम एसके श्रीवास्तव का कहना है कि रेलवे बोर्ड द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं, दिसंबर में आगरा कैंट, आगरा फोर्ट के साथ ही मथुरा जंक्शन के रेलवे स्टेशनों पर बैठकर फूड प्लाजा और रेस्टोरेंट में खाने की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।