Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स 7 Cyber criminal’s caught on CCTV, Agra Police raid in metro city
बिगलीक्स

7 Cyber criminal’s caught on CCTV, Agra Police raid in metro city

181

cyber
आगरालीक्स….
आगरा में लोगों के एटीएम  से लाखों रुपये पार करने वाले सात साइबर क्रिमिनल की पुलिस ने पहचान की है। इनकी धरपकड के लिए नोएडा, दिल्ली सहित कई मेट्रो शहरों में दबिश दी जा रही है। पुलिस अन्य राज्यों से भी संपर्क साधने में जुटी हुई है। उधर, जूता निर्यातकों से दो करोड रकम की ठगी करने वाले नाइजीरियन गैंग को पकडने के लिए इंटरपोल से संपर्क साधा जा रहा है।
आठ अगस्त 2015 को फतेहाबादइ रोड स्थित ओरियंटल बैंक आॅफ कॉमर्स के एटीएम में स्कीमर लगाकर साइबर शातिरों ने एटीएम के क्लोन बना ​लिए थे। इस तरह 64 एकाउंट से क्लोन एटीएम से दिल्ली, नोएडा सहित अन्य जगहों से अलग अलग बैंक के एटीएम से पैसे निकाले गए। इसके बाद विजय नगर कॉलोनी और पश्चिमपुरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में स्कीमर लगाए गए, इससे करीब 40 एटीएम के क्लोन बनाकर पैसे निकाले गए। आगरा पुलिस ने एटीएम में स्कीमर लगाने वाले और क्लोन एटीएम से पैसे निकालने वाले सात साइबर शातिरों के सीसीटीवी पफुटेज ले लिए हैं। इन्हें पकडने के​ लिए दबिश दी जा रही है।

cy 23 महीने में शू एक्सपोर्टर से दो करोड
एटीएम क्लोन के बाद शहर में नाइजीरियन हैकर ने शू एक्सपोर्टस के होश उडा दिए हैं। तीन महीने में पांच शू एक्सपोर्टर की ईमेल आईडी को हैक कर उनके नाम से फर्जी एकाउंट में कैश डलवा दिया गया। इस तरह हैकर्स पांच शू एक्सपोर्टर से तीन महीने में दो करोड से अधिक की ठगी कर चुके हैं।

 

 

cyये रखें सावाधानी
मोबाइल अचानक बंद हो जाए और सिम ब्लॉक कर दी जाए तो तुरंत मोबाइल कंपनी और पुलिस को जानकारी दी
बैंक के नाम से पफोन कर कोई व्यक्ति एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की जानकारी देकर सीवीबी नंबर पूछता है तो ना दें, उससे कह दें कि बैंक जाकर संपर्क कर लेंगे
एटीएम में ट्रांजेशन करते समय पासवर्ड दर्ज करते समय हाथ रख लें, जिससे कोई देख ना सके, साइबर शातिरों ने कैमरा ​लगा दिया है तो वह उसमें भी ना आ सके
पैसे निकालने के लिए उसी एटीएम का इस्तेमाल करें, जहो सिक्योरिटी गार्ड रहता है या बैंक परिसर में है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!