
मथुरा के व्रंदावन में वात्सल्य ग्राम में चल रहे समारोह के समापन पर साध्वी ऋतंभरा दीदी समाजसेवा के लिए प्रवचन दे रही थी। उनके विचारों से भावविभोर होकर सूरत के हीरा कारोबारी नवजी भाई बादशाह उपर्फ लालाजी ने माइक ले लिया। उन्होंने कहा कि मैं दस हजार बेटियों के लिए 200 करोड देने की घोषणा करता हूं। इसके लिए सूरत में 13 से 20 मार्च तक भव्य आयोजन किया जाएगा, दीदी ऋतंभरा भी समारोह में शामिल होंगी। दो दो लाख रुपये बेटियों के खाते में ट्रांसपफर किए जाएंगे। जिससे उनकी शादी में मदद मिल सके। यह बोलते बोलते वे भाव विभोर हो गए, उनका गला भर्रा गया और आंखों नम हो गई। पंडाल में तालियों की गडगडाहट गूंजने लगी, भाव हिलोरे लेने लगे, दिल और दिमाग गदगद हो गया।
पीएम मोदी का खरीदा था सूट
20 फरवरी 2015 में लाला जी ने सूरत में पीएम मोदी के सूट की नीलामी में 4 31 की सबसे बडी बोली लगाई थी। इसके बाद उन्होंने सूट खरीद लिया था।
Leave a comment